बचपन से ही किताबें पढ़ने की शौकीन है सोनम कपूर

बचपन से ही किताबें पढ़ने की शौकीन है सोनम कपूर

बचपन से ही किताबें पढ़ने की शौकीन है सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। और वो अधिकतर ही किताबें पढ़ते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हांलाकि किताबें पढ़ने का शौक सोनम कपूर को बचपन से ही है, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया।

दरअसल सोनम कपूर ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेड पर लेट कर किताब पढ़ते हुए नजर आ रहीं हैं। सोनम ने बताया कि वो बचपन से ही किताबें पढ़ने की शौकीन है। और आज भी उन्हें किताबें पढ़ना उतना ही अच्छा लगता है।

पोस्ट शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, "तब से लेकर अब तक कुछ भी नहीं बदला है। एक बार कोई किताबी कीड़ा बन गया तो वो हमेशा किताबी कीड़ा ही रहता है।"

फोटो में सोनम कपूर बेड पर लेटे हुए किताब के साथ पोज देते हुए स्माइल कर रहीं हैं। इसके साथ ही वो फोटो में छोटे बालों में नजर आ रहीं हैं। फोटो में सोनम बहुत ही क्यूट लग रहीं हैं। वही फैंस सोनम के बचपन की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा दिल्ली में फंसे हुए थे। अभी हाल ही में सोनम कपूर का बर्थडे था, सोनम अपने बर्थडे से पहले अपने पति के साथ मुंबई आ गई।

वही सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले साल सितंबर में रिलीज़ हुई फिल्म "द जोया फैक्टर" में नजर आयीं थी। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था।

Leave a Comment

OPEN IN APP