अब स्टार प्लस पर प्रसारित होगा रामानंद सागर का रामायण

अब स्टार प्लस पर प्रसारित होगा रामानंद सागर का रामायण

अब स्टार प्लस पर प्रसारित होगा रामानंद सागर का रामायण

रामानंद सागर के सबसे चर्चित शो ‘रामायण’ को कोरोना वायरस के कारण, हुए लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित किया गया था। बता दें, रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। और जिसकी वजह से ये शो दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

दूरदर्शन पर जब से रामायण शुरू हुआ है तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है और तभी से शो टीआरपी की लिस्ट में भी नंबर वन पर है। यह शो आज भी लोगों की पसंद बना हुआ, और आज भी लोग इसे उसी भाव और प्यार से देखते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो की टीआरपी ने नया रेकॉर्ड बनाया है। इसमें अरुण गोविल ने ‘राम’, दीपिका चिखलिया ने ‘सीता’ और सुनील लहरी ने ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाया है।

‘रामायण' के वापसी करते ही इसके किरदारों की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। सभी अपने पसंदीदा एक्टर्स को सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं वहीं सभी एक्टर्स के फैन पेज भी बन गएं हैं।  रामायण के सभी एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अपने शूटिंग के दिनों की बातें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

दूरदर्शन पर रामायण का अंतिम एपिसोड बीते शनिवार को प्रसारित किया गया। रामायण के खत्म होने पर ऑडियंस बहुत दुखी है, और सोशल मीडिया पर रामानंद सागर जी का धन्यवाद कर रहीं हैं।

बता दे आपको कि रामायण के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी आ रही है। ‘रामायण’ को स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसकी जानकारी स्टार प्लस के ऑफीशियल हैंडल ने ट्वीट कर दी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "विश्व का सबसे बड़ा शो, रामानंद सागर द्वारा निर्मित #रामायण जल्द ही आ रहा है स्टार प्लस पर। @arungovil12 @LahriSunil @ChikhliaDipika #RamayanOnStarPlus"

हांलाकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि ये शो कबसे और कितने बजे प्रसारित होगा, लेकिन खबरों के मुताबिक ये 4 मई से रात 9.30 पर ऑन एयर होगा।

दूरदर्शन पर रामायण का अंतिम एपिसोड 2 मई को प्रसारित किया गया, और अब 3 मई से उसी समय पर श्रीकृष्णा शुरू होगा। रामानंद सागर का रामायण 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।

Leave a Comment

OPEN IN APP