नीतू ने ऋषि कपूर को याद कर कहा 'हमारी कहानी खत्म हुई'

नीतू ने ऋषि कपूर को याद कर कहा 'हमारी कहानी खत्म हुई'

नीतू ने ऋषि कपूर को याद कर कहा 'हमारी कहानी खत्म हुई'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार और इंडस्ट्री के साथ ही आम जनता भी बहुत दुखी है। सभी अभी भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के जाने का दुख व्यक्त कर रहे हैं।

वही पति के गुजर जाने से नीतू कपूर पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है, वो अभी भी उनके ही खयालों में खोई हुई है। नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि की मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला कैप्शन लिखा है।

फोटो शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन दिया, "हमारी कहानी खत्म हुई।" इस फोटो में ऋषि ने वाइन की ग्लास पकड़ी हुई है और उनके चेहरे पर एक प्यारी मुस्कुराहट हैं।

नीतू के इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। वही ऋषि की बेटी रिधिमा कपूर अपने पापा को याद कर रहीं हैं और सोशल मीडिया पर अपने पापा के साथ फोटो शेयर कर रहीं हैं।

जानकारी के लिए बता दें, कि ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रहीं थी जिसकी वजह से उन्हें बुद्धवार की रात को एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उन्होंने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली थी। इसकी जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी।

बता दें ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म "जहरीला इंसान" के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों मिलें और दोनों को प्यार हुआ था और करीब 40 साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। ऋषि और नीतू ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है।

Leave a Comment

OPEN IN APP