रामानंद सागर का रामायण ने तोड़े सारे रिकार्ड्स, बना विश्व का सर्वाधिक देखे जाने वाला टीवी शो

रामानंद सागर का रामायण ने तोड़े सारे रिकार्ड्स, बना विश्व का सर्वाधिक देखे जाने वाला टीवी शो

रामानंद सागर का रामायण ने तोड़े सारे रिकार्ड्स, बना विश्व का सर्वाधिक देखे जाने वाला टीवी शो

रामानंद सागर का प्रसिद्ध टीवी शो रामायण को आप जितनी बार देखे हर बार उस से कुछ अलग ही सीखने को मिलता हैं। यह  शो आज से 23 साल पहले बना था लेकिन हमेशा के लिए अमर हो गया क्यूंकि इसके जैसा कभी कोई दूसरा पुराणिक शो नहीं बन पाया। हमारे देश में जब लॉक डाउन की घोषणा की गयी, तो उसके उपरांत इस शो को फिर से दूरदर्शन पर दिखाए जाने लगा और अब इस शो ने सारे पुराने रिकार्ड्स को तोड़ दिया है और यह शो बन गया है दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाला शो।

दूरदर्शन नेशनल के ऑफिसियल ट्विटर पेज पर यह खुशखबरी की घोषणा की गयी और लिखा गया, "वर्ल्ड रिकॉर्ड!!! दूरदर्शन पर रामायण को फिर से दिखाए जाने पर, इस शो ने व्यूअर शिप के दुनिया के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए, और यह शो बन गया हैं दुनिया का मोस्ट वाटचेड एंटरटेनमेंट शो, 16 अप्रैल को दुनिया में 7. 7 करोड़ लोगों ने इसको देखा"

वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित यह शो के 78 एपिसोड्स हैं। शो 28 मार्च से दूरदर्शन पर दिखाया जा रहा है और प्रतिदिन इसको देखने की लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। हर दिन शो के दो एपिसोड  दिखाए जाते हैं एक सुबह 9 बजे और एक शाम 9 बजे।

शो मूल रूप से सन 1987 में दूरदर्शन पर एयर किया गया था और यह साल 1988 तक चला। उस समय भी शो की पॉपुलैरिटी ने सारे रिकार्ड्स तोड़े थे। शो में बने राम सीता को लोग असल जिंदगी में राम सीता की  गए थे। सभी लोग शो को हर रविवार सुबह  9 : 30 बजे देखने के लिए तैयार हो जाते थे और वही सिलसिला अभी भी कायम है जब लोग हर दिन शो को देखने के लिए लोग अपने टीवी सेट के आगे बैठ जाते हैं।

शो ने विश्व भर में रिकॉर्ड बनाया है और यह हमारे लिए गर्व की बात हैं।

Leave a Comment

OPEN IN APP