67 वर्ष की आयु में ऋषि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

67 वर्ष की आयु में ऋषि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

67 वर्ष की आयु में ऋषि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्टर इरफान खान की मौत की खबर सुनकर लोग सदमे से बाहर नहीं आ पाये थे कि अब दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रहीं थी जिसकी वजह से उन्हें बुद्धवार की रात को एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, "वो गए! ऋषि कपूर गए! अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।"

वही रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

बता दें, ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त यूएस में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ वहॉ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी थी। इलाज कराने के बाद, कुछ महीने पहले ही वो मुंबई स्थित अपने घर में वापस आएं थे। जिसके बाद फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

कल इरफान खान की मृत्यु और आज ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा। ऋषि कपूर के निधन से इंडस्ट्री और आम जनता में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जता रहे हैं।

ऋषि कपूर ने बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वो एक बेहतरीन एक्टर थे। बता दें, ऋषि ने फिल्म "मेरा नाम जोकर" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Leave a Comment

OPEN IN APP