अर्जुन कपूर ने अपने पर्सनल कपड़ो की लगायी सेल

अर्जुन कपूर ने अपने पर्सनल कपड़ो की लगायी सेल

अर्जुन कपूर ने अपने पर्सनल कपड़ो की लगायी सेल

न्यूज़ हेल्पलाइन – 28 अप्रैल 2020

आज जब पूरा भारत अपने घरो में बैठा है, हमारे घरो से बहार कुछ जानवर हैं जो इस लॉक डाउन की वजह से काफी पीड़ा में हैं। आज उन्हें कोई भी खाने पिलाने के लिए नहीं है और इस वजह से कुछ जानवर तोह इस मुश्किल वक़्त में भूख के मारे अपने प्राण त्याग चुके हैं। काफी संस्थाए आगे बढ़कर इन् आवारा जानवरो के खान पान का इंतजाम कर रही है और अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर भी शामिल हो गए हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की और लिखा, " जब हम सब इस महामारी से जंग में जुटे हुए हैं, हमें नहीं भूलना चाहिए की कुछ जानवरो को भी हमारी सहायता की जरुरत हैं। मैं @worldforall के प्रयासों को सपोर्ट कर अहा हूँ जो की इस समय में इन जानवरो को खाना खिलाना और पानी पिलाने का प्रबंध कर रहे हैं। इसके लिए मैंने अपने क्लोसेट से अपनी कुछ चीजों को सेल पर लगा रहा है और इस ऑनलाइन फण्ड रेज़र  से जो पैसा इकठा होगा वह सब पैसा इनके खान पान के प्रबंध में जाएगा। @saltscout मैं अपने पार्टनर्स का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने हमें इस काम को पूरा करने में सहायता दी हैं #CustomizingCreativity @theshoelaundry1 saltscout.com/arjun"

अर्जुन के द्वारा यह सराहनीय कार्य हैं जिसमे वह अपने पर्सनल क्लोसेट में से कुछ चीजों को सेल पर लगा रहे हैं और इस से इकठा हुई जमा राशि को इन जानवरों के प्रयोग में लाया जायेगा. इस से पहले भी अर्जुन ने अपनी बहिन अंशुला के फण्ड रेज़र इनिशिएटिव फैन काइंड की मदद की थी जिसमे अर्जुन अपने 5 फैंस के साथ एक वर्चुअल डेट पर गए थे और उस के लिए उन्होंने पूरे 5 लाख जमा किये थे।  इन् पैसो को डेली वेज वर्कर्स की सहायता के लिए दान दिया गया था।

काम को लेकर, अर्जुन की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' जो की काफी समय से पोस्टपोन हो रही थी, यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन कोरोना के चलते एक बार फिर से फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।  फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया हैं और यश राज फिल्म्स ने प्रोडूस।  फिल्म में अर्जुन और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Leave a Comment

OPEN IN APP