रामायण और महाभारत के बाद जल्द ही होगी दूरदर्शन पर 'श्रीकृष्णा' की वापसी

रामायण और महाभारत के बाद जल्द ही होगी दूरदर्शन पर 'श्रीकृष्णा' की वापसी

रामायण और महाभारत के बाद जल्द ही होगी दूरदर्शन पर 'श्रीकृष्णा' की वापसी

कोरोना वायरस के कारण, लॉकडाउन होने की वजह से दूरदर्शन के पॉपुलर शो महाभारत और रामायण के वापस आने के बाद अब चैनल ने निर्णय लिया है कि वो दर्शकों के लिए श्रीकृष्णा भी जल्द ही लेकर आने वाले है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने ट्वीट करके दी।

लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत को मिल रही अपार सफलता के बाद चैनल ने फैसला किया है कि वे श्री कृष्णा का भी री-टेलीकास्ट करेंगे। रामायण और महाभारत के कारण दूरदर्शन चैनल की टीआरपी इस समय टॉप पर है। साल 1993 में टेलीकास्ट हुआ रामानंद सागर का शो श्री कृष्णा एक बार फिर दूरदर्शन पर लौटने वाला है।

बता दें दर्शक काफी समय से 'श्रीकृष्णा' को री-टेलीकास्ट करने की मांग कर रहे थे, और चैनल ने अब दर्शकों को ट्वीट कर खुशखबरी दी कि वो जल्द ही 'श्रीकृष्णा' को दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट करेंगे।

दूरदर्शन नेशनल के ऑफीशियल हैंडल ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, "खुशखबरी हमारी दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है "श्रीकृष्णा" डीडी नेशनल पर।"

प्रसार भारती ने भी ट्वीट कर दर्शकों को गुडन्यूज दी है। उन्होंने श्री कृष्णा का टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर।"

हांलाकि ये कब से और कितने बजे टेलीकास्ट किया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयीं है।

बता दें, रामायण और महाभारत को मिल रही रिकॉर्डतोड़ टीआरपी के कारण कई साल बाद दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है।

'श्रीकृष्णा' सीरियल पहली बार 1993 में प्रसारित हुआ था। ये शो 1996 तक चला। इस सीरियल का डायरेक्शन रामानंद सागर ने किया था। इसमें कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया था। इनके शानदार अभिनय की वजह से लोग इन्हें भी भगवान मानने लगे थे।

इसके साथ ही दूरदर्शन नेटवर्क पर रामायण और महाभारत के अलावा बुनियाद, शक्तिमान, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमति, चाणक्य जैसे पुराने शोज भी री-टेलीकास्ट हो रहे हैं।

Leave a Comment

OPEN IN APP