मिलिए 'रामायण' की सीता के बाल रूप से

मिलिए 'रामायण' की सीता के बाल रूप से

मिलिए 'रामायण' की सीता के बाल रूप से

‘रामायण’ की ‘सीता’ यानी कि दीपिका चिखलिया ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। दीपिका चिखलिया को सीता के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया है। वैसे तो दीपिका ने कई शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन सीता बनकर उन्होंने जो जगह सबके दिलों में बनाई, वो आज भी उसी तरह कायम है।

इतने सालों के बाद भी रामायण इस समय लोगों को ठीक उसी प्रकार बांध कर रखा हुआ है जैसे कि पहले था। लोग आज भी राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभा रहे एक्टर्स की पूजा करते हैं।

लॉकडाउन के कारण 'रामायण' की टीवी पर वापसी के बाद एक बार फिर से रामायण के सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। पहले की ही तरह एक बार फिर सभी सितारे चर्चा का विषय बने हुए हैं। रामायण में सीता का किरदार निभा रही दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है और वो रामायण से जुड़ी अपनी पुरानी यादें अपने फैंस के साथ शेयर कर रहीं हैं।

दरअसल दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। वो तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "ये बेबी मैं हूँ। मुझे नहीं पता उस समय मैं क्यों अपसेट थी. . . . थ्रो बैक.... अभी भी हमारे पास वे सब पल हैं।"

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दीपिका व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। फोटो में वे बहुत ही क्यूट लग रहीं हैं। फैंस दीपिका की इस फोटो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

‘रामायण' के वापसी करते ही इसके किरदारों की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। सभी अपने पसंदीदा एक्टर्स को सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं वहीं सभी एक्टर्स के फैन पेज भी बन गएं हैं।

आपको बता दें, दीपिका के करियर का ग्राफ ‘रामायण’ की ‘सीता’ के किरदार के बाद ही ऊपर उठना शुरू हुआ था। हालांकि, दीपिका ने पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमाया। वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से वड़ोदरा सीट से इलेक्शन लड़ी थीं और जीत भी हासिल की थी।

बता दें, दीपिका के इंस्टाग्राम पर एक लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर, अपने फैंस को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।

Leave a Comment

OPEN IN APP