पालघर में हुई घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा

पालघर में हुई घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा

पालघर में हुई घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस घटना को लेकर सिर्फ आम लोगों में ही गुस्सा नहीं है बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा इस पर जाहिर किया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, "पालघर में तीन साधुओं की मॉब लिंचिंग होना काफी दुखी और भयभीत करने वाला है। वीडियो को आखिरी तक नहीं देख पाया। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।"

इस घटना ने रवीना टंडन को भी बहुत आहत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "टीवी पर बुर्जुग साधु की हत्या का सीन बहुत परेशान कर देने वाले हैं। शक के आधार पर, उन्हें निर्दयता से पीट-पीटकर मार डाला गया। ये बहुत बहुत परेशान करने वाला है। पुलिस वहां क्या कर रही थी? वो बस चले गए थे?"

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लिखा, "इसमें भी हिंदू-मुसलमान ऐंगल ना ढूंढे। रिपोर्ट पढ़ें। लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी निंदा तो करेंगे ही जो उस भीड़ में थे लेकिन उससे ज्यादा निंदा उस माहौल की करूंगा जो इस देश में बनाया जा चुका है, जिसका यह सीधा नतीजा है।"

स्वरा भास्कर ने लिखा, "#पालघर कड़ी निंदा का पात्र! हम समाज के तौर पर क्या हो गए हैं उसकी एक शर्मशार करने वाली झलक। यह समझने का समय है... जब आप हिंसा की संस्कृति को सड़कों पर बोते हैं और उसे आम कर देते हैं... यह एक दिन घर आ जाता है... यह हमारे समाज की बिमारी है जिसे हमने अपना पेट भरकर राक्षस बनने की इजाजत दी है।"

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के संदेह में तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई, वो भी पुलिस के सामने। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था।

Leave a Comment

OPEN IN APP