​रिलायंस फाउंडेशन ने किया मिशन अन्न सेवा का लांच

​रिलायंस फाउंडेशन ने किया मिशन अन्न सेवा का लांच

​रिलायंस फाउंडेशन ने किया मिशन अन्न सेवा का लांच

श्रीमती नीता अम्बानी , रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयर पर्सन ने मिशन अन्न सेवा की घोषणा करते हुए बताया यह हैं दुनिया का सबसे बड़ा मील  वितरण का प्रोग्राम।

कोरोना वायरस जो की चीन में शुरू हुआ था उसकी वजह से अब तक विश्व में 24 लाख से ज्यादा लोग उसकी चपेट में आ चुके है और 170000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस के फैलने की वजह से विश्व की इकॉनमी ठप हो गयी है और हर इंडस्ट्री इसकी वजह से काफी नुक्सान उठा रही हैं। भारत में भी आये दिन इसके केसेस बढ़ते जा रहे है। ऐसे में जब भारत में लॉक डाउन को बढ़ा दिया है , रिलायंस फाउंडेशन सरकार और देशवासियो की मदद के लिए मिशन अन्न सेवा लेकर आयी है।

रिलायंस फाउंडेशन के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर की गयी और लिखा गया।,"श्रीमती नीता अम्बानी , रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर ने घोषणा की है की रिलायंस फाउंडेशन दुनिया का सबसे बड़ा मील वितरण का प्रोग्राम लेकर आ रहा हैं।  आज तक किसी भी कॉर्पोरेट फाउंडेशन ने इतना बड़ा मील वितरण का कार्य नहीं किया। मिशन अन्न सेवा के ज़रिये , रिलायंस फाउंडेशन मार्जिनलिज़्ड कम्युनिटी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को 3  करोड़ मील्स का सहयोग देगा।  रिलायंस फाउंडेशन अब तक 68 डिस्ट्रिक्स में 2 करोड़ मील्स का वितरण कर चूका हैं। यह सब 16 राज्यों और 1 केंद्र प्रशासित प्रदेश में किया गया हैं। इसके साथ साथ रिलायंस ने अब तक 535 करोड़ का डोनेशन दे दिया हैं।  रिलायंस ने BMC के साथ मिलकर भारत का पहला अनन्य 100 बेड का कोरोना के लिए हस्पताल बनाया जिसको बढ़ा कर अब 250 बेड्स का किया जा रहा हैं। रिलायंस अब 1 लाख मास्क रोज़ बनाएगा और हजारो की तादाद में PPE भी रिलायंस द्वारा बनायीं जायेगी उन् सब वर्कर्स के लिए जो देश की सेवा में जुटे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज  Sir H.N. Reliance Foundation के अपने सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, और स्टाफ , रिटेल , जिओ और अपने सभी एम्प्लाइज को सलाम करता हैं। "

ऐसे मुश्किल वक़्त में हर क्षेत्र से सेलब्रिटी आगे आ रहे है और दिल खोलकर डोनेशन दे रहे है जिस से देश इस महामारी का सामना कर सके. शाहरुख़ खान , सलमान खान , अक्षय कुमार, सैफ अली खान करीना कपूर खान , विराट कोहली अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह , प्रियंका चोपड़ा , लता मंगेशकर, रोहित शर्मा, और कई अन्य सितारों ने अपनी अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया हैं।

Leave a Comment

OPEN IN APP