'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम स्मृति खन्ना के घर आयीं एक नन्ही परी

'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम स्मृति खन्ना के घर आयीं एक नन्ही परी

'मेरी आशिकी तुम से ही' फेम स्मृति खन्ना के घर आयीं एक नन्ही परी

न्यूज़हेल्पलाइन – 16 अप्रैल 2020

कोरोना वायरस के कारण जहां एक तरफ लोग डरें हुए हैं वहीं दूसरे ओर टेलीविजन एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर खुशखबरी आयीं है। दरअसल स्मृति खन्ना ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

बता दें, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से’ के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर बाद में गोवा जाकर गौतम ने स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। और दोनों ने 23 नवंबर 2017 को शादी कर ली थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद हुए थे।

घर में लिटिल प्रिंसेस की आने की जानकारी खुद स्मृति खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर दी। स्मृति ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी प्रिंसेस आ गई है। 15.04.2020"

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें गौतम और स्मृति अपने लिटिल प्रिंसेस के साथ नजर आ रहें हैं। वही फैंस और उनके दोस्त दोनों को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें, स्मृति अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थी। दोनों ने बच्चे के आने की खूब सारी तैयारियां भी कर ली है। स्मृति अपनी प्रिंसेस का दुनिया में आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहीं थी और वो हर दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर रही थी।

स्मृति और गौतम कोरोना वायरस के कारण बेबी को दुनिया में लाने से डरे भी हुए थे जिसकी जानकारी स्मृति ने अपने फैंस के साथ एक पोस्ट के जरिये शेयर भी की थी।

स्मृति और गौतम की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, और ये दोनों कपल्स गोल का एक परफेक्ट उदाहरण है।

Leave a Comment

OPEN IN APP