अनीता हसनंदानी के बर्थडे पर उनके पति ने बनाई पसंदीदा खीर

अनीता हसनंदानी के बर्थडे पर उनके पति ने बनाई पसंदीदा खीर

अनीता हसनंदानी के बर्थडे पर उनके पति ने बनाई पसंदीदा खीर

टेलीविजन जगत की फेमस नागिन अनीता हसनंदानी ने 14 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया! अनिता बहुत पहले से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई है, और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। बता दें, अनीता ने टेलीविजन के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है।

अनीता का जन्मदिन है, और उनके खास दिन पर उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों से ढेरों बधाइयां मिल रही है। सभी लोग अनीता को बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन के चलते अनीता को अपना जन्मदिन घर पर ही सेलिब्रेट करना पड़ रहा है। अनीता को खुश करने के लिए उनके पति रोहित रेड्डी ने अनीता की मनपसंद खीर बनाई है।

अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति रोहित उनके लिए खीर बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, "आज मेरा जन्मदिन है और मेरे मिस्टर हसबैंड केवल मेरे लिए दुनिया की बेस्ट खीर बना रहे हैं। मेरा फेवरेट खीर बनाने के लिए थैंक्यू रोहित रेड्डी।"

अपनी पत्नी के लिए खीर बनाने के साथ ही रोहित ने बहुत ही खास तरह से अपनी पत्नी अनीता को बर्थडे विश किया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीता को बर्थडे विश करते हुए दो वीडियोज शेयर किए हैं।

पहला वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने इसे कैप्शन दिया, "सबसे स्ट्रांग वुमेन जिसको मैं जानता हूँ, ऐसे ही बढ़ती रहो बेबी! हैप्पी बर्थडे।"

रोहित ने इस वीडियो में नचबलिए का एक सीन शेयर किया है जिसमें अनीता, रोहित को अपने पीठ पर उठाएं हुए नजर आ रही है।

वही दूसरा वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी इवरग्रीन लव अनीता।"

इस वीडियो से दोनों रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं।

अनीता को रश्मी देसाई, निया शर्मा, जय भानुशाली, एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति, करन पटेल, क्रिस्टल डिसूजा, करिश्मा तन्ना जैसे कई एक्टर्स ने जन्मदिन की बधाइयाँ दी है।

बता दें, अनीता ने टेलीविजन सफर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इसके अलावा अनिता तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अनिता ने साल 2003 में थ्रिलर फिल्म 'कुछ तो है' से फिल्मों में कदम रखा था।

अनीता कई फिल्मों और कई पॉपुलर टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी है।

Leave a Comment

OPEN IN APP