रामायण की सीता ने इस अंदाज में अपने फैंस को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

रामायण की सीता ने इस अंदाज में अपने फैंस को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

रामायण की सीता ने इस अंदाज में अपने फैंस को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

रामानंद सागर के "रामायण" में सीता का किरदार निभा कर फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने फैंस को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी है।

'रामायण' की टीवी पर वापसी के बाद एक बार फिर से इस शो के सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। फिर चाहे राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हों या फिर सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिलखिया।

इन दोनों ही सितारों को इस शो ने कामयाबी का वो मुकाम दिया कि लोग इन्हें ही असलियत में भगवान मानने लगे थे। दीपिका चिखलिया ने अपने दमदार एक्टिंग से सबका दिल मोह लिया है। सीता के रूप में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है, और आज भी वो सबके दिलों में बसती है।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हनुमान का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। भारत में इस तिथि को हर वर्ष हनुमान जयंती के रुप में मनाई जाती है। हनुमान जयंती इस 8 अप्रैल यानी आज है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए राम, सीता और लक्ष्मण की एकसाथ दो फोटोज शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "सिया वर रामचन्द्र की जय। पवन पुत्र हनुमान की जय। आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सभी के लिए सुख, शांति और सुरक्षा की कामना करती हूं।"

दीपिका द्वारा शेयर किए गए फोटो में रामानंद सागर के रामायण के कैरेक्टर राम, सीता और लक्ष्मण दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच इन दिनों दूरदर्शन पर रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ का फिर से टेलिकास्‍ट हो रहा है।

1987 में आया यह शो आज भी लोगों की पसंद बना हुआ। और आज भी लोग इसे उसी भाव से देखते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो की टीआरपी ने नया रेकॉर्ड बनाया है। बता दे, मात्र कुछ ही दिनों में शो रामायण के 170 मिलियन से भी ज्यादा ऑडियंस बन गए हैं।

Leave a Comment

OPEN IN APP