​बॉलीवुड सितारों ने प्रधान मंत्री के #9बजे9मिनट दिया जलाओ का किया भरपूर पालन

​बॉलीवुड सितारों ने प्रधान मंत्री के #9बजे9मिनट दिया जलाओ का किया भरपूर पालन

​बॉलीवुड सितारों ने प्रधान मंत्री के #9बजे9मिनट दिया जलाओ का किया भरपूर पालन

न्यूज़ हेल्पलाइन – 6 अप्रैल 2020

इस समय जहाँ डॉक्टर्स , पुलिस कर्मी  और बाकी के आवशयक सेवा प्रदाता आगे खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं तोह वही बाकी लोग अपने अपने घरो में लॉक डाउन का पालन करके उनकी मदद कर रहे हैं। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए पूरे देश से दरख्वास्त की थी सभी अपने अपने घरो की बत्ती बुझाकर अपनी बालकनी में दिया या मोमबत्ती जलाये, और उनके इस पहल का पूरा पालन किया गया जहा पूरा भारत अपने घरों की बालकनी पर आया दीपक जलाने। बॉलीवुड सितारों ने भी जम कर इस पहल में अपना योगदान दिया।

बॉलीवुड सितारे हमेशा से ही प्रधान मंत्री की हर पहल में उनका साथ देते है और इस बार भी कई सितारे अपने अपने घरो से बहार आये और उन्होंने दीपक और मोमबत्तिया जलाई। सबने साबित कर दिया की इस मुश्किल घडी मे हम सब साथ हैं। रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण , विराट कोहली अनुष्का शर्मा,  अभिषेक और ऐश्वर्या राइ बच्चन , परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, तापसी पन्नू , अर्जुन रामपाल, विक्की कौशल, जहान्वी कपूर, सुनील शेट्टी, अनन्य पांडेय, करन जोहर, आलिआ भट्ट, कार्तिक आर्यन और कई सितारों ने अपना पूरा सपोर्ट दिया। सभी ने 9 मिनट के लिए अपने घर की  बत्ती बंद की और मोमबत्ती दिया जलाकर पूरे देश के साथ खड़े हुए।

प्रधान मंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियो से अपील की थी की वह सब 5 अप्रैल को 9 बजे 9 मिनट के लिए एक दिया जलाएं और साबित करें की इस संकट की घडी में हम सब साथ हैं। उन्होंने स्वयं भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है जहाँ वह दीपक जलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस से पहले उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान सबको 5 बजे 5 मिनट के लिए तालिया बजने को कहा था और उन् सब कर्मियों को धन्यवाद देने को कहा था जो इस समय  देश की सेवा कर रहे हैं।

प्रधान मंत्री के इस पहल को देश के काफी लोगों ने निभाया और दिखा दिया की हम सब  मिलकर इसका सामना करेंगे।

Leave a Comment

OPEN IN APP