दीपिका बनी पति रणवीर के लिए शेफ, वे उनकी तारीफ करते नहीं थके!
न्यूज़ हेल्पलाइन – 4 अप्रैल 2020
लॉक डाउन की वजह से हम सभी अपने अपने घरो में बंद है और इस वजह से सब वह वह काम कर रहे है जो कभी हमने अपनी आम जिंदगी में नहीं किये। हमारे बॉलीवुड सितारे भी रोज़ मर्रा के काम करने में व्यस्त है और कुछ ने तोह अपने आप को कुकिंग में बिजी कर लिया हैं। अभी हाल ही में, दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह के लिए शेफ बनी और उन्होंने की उनकी काफी फोटोज शेयर।
दीपिका ने रणवीर के लिए थाई सलाद, वेजिटेबल टॉम यौम सूप ,थाई ग्रीन करी विथ राइस बनाया और साथ साथ उनके लिए ख़ास केक भी बेक किया। रणवीर ने यह सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर डाली और लिखा, "पति परमेश्वर के लिए अपने हाथो से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू लव यू बेब्स"
दीपिका और रणवीर दोनों ही लॉक डाउन के दौरान एक दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इसकी तस्वीरें वह अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका ने रणवीर की सोते हुए फोटो डाली थी जिसमे उनके माथे पर हस्बैंड का टैग लगा रखा था।
उन्होंने राजीव मसंद के साथ अपने एक इंटरव्यू में भी कहा की रणवीर के साथ इस समय में रहना काफी आसान है क्यूंकि वह 20 घंटे सोते हैं और उस दौरान मैं अपना काम कर लेती हूँ।