उमेश शुक्ला की फिल्म 'आंख मिचोली' में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी एकसाथ

उमेश शुक्ला की फिल्म 'आंख मिचोली' में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी एकसाथ

उमेश शुक्ला की फिल्म 'आंख मिचोली' में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी एकसाथ

फिल्ममेकर उमेश शुक्ला और सोेनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया एक बार फिर, एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म "आंख मिचोली" के लिए कोलाबोरेट कर रहे हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी गई, और साथ ही फिल्म के स्टार कास्ट की भी अनाउंसमेंट की गई।

इस फिल्म में अभिमन्युुुु दसानी और मृणाल ठाकुर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों के अलावा फिल्म में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बैनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे एक्टर्स भी मुख्य किरदारों में दिखाई देगें।

सुपर 30 एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "इस दिवाली हमारे साथ ऑख मिचोली खेलिए। #दिवाली2020 #ऑखमिचोली।"

वही शरमन जोशी ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "इस दिवाली होगा फुल फैमिली सेलिब्रेशन के साथ फुल ऑन कंफ्यूजन क्योंकि हम सब खेलने आ रहें हैं #ऑख मिचोली #दिवाली2020"

फिल्म में अभिमन्यु दसानी, मृणाल ठाकुर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, यह फिल्म 2020 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु इससे पहले 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'न‍िकम्मा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। "ऑख मिचोली" अभिमन्यु की तीसरी फिल्म है। वही मृणाल ठाकुर की बात करें तो वो रितिक रोशन के साथ फिल्म "सुपर 30" और जॉन अब्राहम के साथ "बाटला हाउस" में नजर आयीं थी।

इसके अलावा मृणाल, शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी और फरहान अख्तर की फिल्म तूफान में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।

फिल्म "ऑख मिचोली" को सोनी पिक्चर्स फिल्मस इंडिया, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मेरी गो राउंड स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा, इसकी शूटिंग इंडिया के साथ-साथ यूरोप में की जाएगी।

Leave a Comment

OPEN IN APP