भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है। - कृति सैनन

भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है। - कृति सैनन

भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है। - कृति सैनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है।

रविवार रात को दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में नकाबपोश गुंडों ने छात्रों और प्रफेसरों पर हमला कर दिया था जिसके विरोध मे बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपना गुस्सा ट्विटर पर ज़ाहिर किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '' भारत में इस समय जो हो रहा है वह डरावना है। छात्रों और टीचर्स को पीटा जा रहा है और डरपोक नकाबपोशों द्वारा आतंकित किया जा रहा है। लगातार एक-दूसरे के ऊपर आरोप। पॉलिटिकल अजेंडे के लिए इतना गिर गए हैं। हिंसा से कभी कोई सॉल्यूशन नहीं निकलता। हम इतने अमानवीय कैसे बन गये है?''

Kriti Sanon

@kritisanon

It breaks my heart to see what happened at JNU! What’s going on in India is horrifying!! Students & teachers being beaten up & terrorized by masked cowards!! The constant blame game!Stooping so low for political agendas!Violence is NEVER a solution! How have we become so inhuman?

इस हमले पर केवल आमलोगों ने ही नहीं बल्कि कृति के साथ साथ बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी रोष जताया है। बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस घटना की निंदा की है।

जेएनयू हिंसा की इस घटना पर स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, रितेश देशमुख, कृति सैनन, अनुभव सिन्हा, अपर्णा सेन, विशाल ददलानी, विशाल भारद्वाज, नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा और आर माधवन जैसे बॉलिवुड सितारों ने अपनी चिंताएं जताई हैं।

गौरतलब है कि कल ही  5  जनवरी को बीजेपी पार्टी के नेता पियूष गोयल ने मुंबई मे बॉलीवुड को मानाने के लिए होटल ग्रैंड हयात मे पार्टी रखी थी। जहाँ कोई बड़ा स्टार नज़र नहीं आया। वही (CAA) के खिलाफ लोगों ने  होटल ग्रैंड हयात  के बहार शांतिपूर्ण विरोध भी किया।

मौजूदा सरकार कि ये बॉलीवुड को मानाने कि कोशिश फिलहाल नाकाम रही। जेएनयू हिंसा के बाद एक बार फिर से सरकार अपना विस्वास खो रही है।

Leave a Comment

OPEN IN APP