एक्टर कुशल पंजाबी  ने की आत्महत्या।

एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या।

एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या।

26 दिसम्बर बांद्रा के फ्लैट मे कुशल पंजाबी  ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुशल पंजाबी एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे, जिन्होंने टीवी रियलिटी गेम शो, 'जोर का झटका' और  'टोटल वाइपआउट'  यूएस के गेम शो 'वाइपआउट' का भारतीय संस्करण जीता था।

कुशल पंजाबी  एक्टर फिल्म मेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' और करण जौहर की फिल्म  'काल', मे काम कर चुके हैं। वे कई टेलीविज़न श्रृंखलाओं में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया था, जिनमें 'फियर फैक्टर', 'मिस्टर एंड मिस टीवी', 'जोर का झटका' और 'झलक दिखला जा' मुख्य तौर पर शामिल हैं।

वह एक पेशेवर मॉडर्न जैज और हिप हॉप डांसर भी थे उन्होंने 'ग्लैडरैग्स मैनहंट मेगामॉडल' और 'मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट' के साथ-साथ विभिन्न फैशन शो और म्यूजिक वीडियो को भी कोरियोग्राफ किया था। कुशल को पिछली बार सीरियल 'इश्क में मरजावां' में देखा गया था। कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की, उनका एक बेटा भी है।

26 दिसंबर 2019 को कुशल का निधन हो गया था। इसकी वजह तनाव को बताया जा रहा है उन्होंने खुद को अपने फ्लैट मे फांसी लगा ली थी। 27 दिसम्बर की सुबह लोगों को यह बात पता चली। उनके इस आकस्मिक निधन से उनके घर वाले और टीवी इंडस्ट्री के सितारे, फैन्स  सब सदमे में हैं।  कुशल पंजाबी की उम्र महज़ 37 साल थी।

बेहरहाल कुशल पंजाबी  के निधन की जानकारी टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी, करणवीर बोहरा ने कुशल के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, "तुम्हारे जाने की खबर से मैं हैरान हूं। मैं अब तक इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे पता है कि तुम एक अच्छी जगह पर हो, लेकिन यह समझने में काफी मुश्किल है। आपने मुझे बहुत प्रेरित किया है। मैं हमेशा आपको याद रखूंगा।"

Leave a Comment

OPEN IN APP