फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बने।

फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बने।

फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बने।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बने। दक्षिण अफ्रीका में '50 से अधिक उम्र वाले क्रिकेट विश्व कप' में वे  इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे।

24 दिसम्बर मंगलवार मुंबई मे टीम इंडिया के खिलाडियों के नाम घोषित कर दिये गये है। इस इवेंट के दौरान एक्टर सुनील शेट्टी भी यहाँ  मौजूद रहे। फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह टीम के कैप्टन होंगे, जब कि इकबाल खान को उनके डिप्टी के रूप में शामिल किया गया है।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान शैलेन्द्र ने कहा, '' हम अपने देश को प्राउड फील करवाने के लिए तैयार है। हर खिलाड़ी अपने साथ क्रिकेट के लिए अपने जीवन के क्षेत्र से  दशकों का अनुभव लाता है, जो सही रवैये के साथ एक मजबूत टीम बनाने में योगदान देता है। हमारे पास ट्रेनिंग सेशन की एक कठोर दिनचर्या है, और हम पूरे जोश के साथ इस वर्ल्ड कप का शुरू होने का इंतजार कर रहे है''।

बता दे फिल्म निर्माता शैलेन्द्र सिंह(c) के साथ इंडियन टीम मे इकबाल खान, मयंक खंडवाला, पारक अनंत, तुषार झावेरी, अश्वनी अरोरा, प्रीतिंदर सिंह, आदिल छागला, पीजी सुंदर, प्रदीप पटेल, वरिंदर भोम्बला, थॉमस जॉर्ज, संजय बेरी, दीपक चड्ढा, और  दिलीप चव्हाण श्रीकांत सत्य शामिल है।

इस टूर्नामेंट में, इंडिया को पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, वेल्स और नामीबिया जैसे देशो के साथ 'बी' डिवीजन में रखा गया है। डिवीजन ए में ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, कनाडा और जिम्बाब्वे शामिल हैं। टीम इंडिया 11 मार्च 2020 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने 50 से अधिक उम्र वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा।

बेहरहाल देखना दिलचस्प होगा की एक फिल्म निर्माता कैसे अपने क्रिकेट टीम को सुपरहिट करवाते है।

Leave a Comment

OPEN IN APP