मैं अपने देश के साथ हूँ - सोनाक्षी सिन्हा
वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा कि बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि वे अपने देश के साथ खड़ी है।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही मे नज़र आयी अंडर प्रिविलेज बच्चों के साथ प्री क्रिसमस मानते हुए।
यहाँ पत्रकार ने जब सोनाक्षी से सिटीजन लॉ ( CAA - सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) पर उनका स्टैंड जानना चाहा तो सोनाक्षी ने कहा, '' हर वयक्ति को हक़ है अपनी बात रखने का। देश मे जो माहौल चल रहा है सिटीजन लॉ ( CAA - सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) के खिलाफ, और जो प्रोटेस्ट हो रहे है मैं इसका आदर करती हूँ, मैं अपने देश के साथ हूँ''।
आगे अपनी फिल्म 'दबंग ३' के बारे मे सोनाक्षी ने कहा, '' मैं खुश हूँ इस बात से कि इस माहौल मे भी हमारी फिल्म को लोग पसंद कर रहे है।' दबंग' मेरी पहली फिल्म थीं और जब ये फिल्म रिलीज़ हुई थीं, तब उस वक़्त मैने सिनेमा हॉल मे जाकर लोगों का रिएक्शन देखा था जो कमाल का था। आज भी जब फिल्म 'दबंग ३' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है तो बहोत अच्छा लग रहा है। मेरे दोस्तों ने मुझे बताया है कि उन्हें फिल्म पसंद आयी है''।
बेहरहाल सोनाक्षी ने अंडर प्रिवलेज बच्चों के साथ मनाये प्री क्रिसमस को यादगार एक्सप्रिएंस बताया, सोनाक्षी ने कहा, '' यहाँ आकर मुझे बहोत अच्छा लगा। बच्चो के साथ ही असली मज़ा है क्रिसमस मानाने का क्योकि बच्चों का दिल बिलकुल साफ़ होता है''।