'सिटीजन लॉ' की वजह से पूरा देश जल रहा है - मुकेश भट्ट

'सिटीजन लॉ' की वजह से पूरा देश जल रहा है - मुकेश भट्ट

'सिटीजन लॉ' की वजह से पूरा देश जल रहा है - मुकेश भट्ट

फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट का कहना है कि 'सिटीजन लॉ'  की वजह से पूरा देश जल रहा है।

20  दिसम्बर मुंबई मे एक बुक लौन्च इवेंट पर मुकेश भट्ठ नज़र आये। यहाँ उन्होंने देश मे चल रहे सिटीजन लॉ ( CAA - सिटीजनशिप  अमेंडमेंट  एक्ट) के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट के बारे मे मीडिया से बात की।

मुकेश भट्ट ने कहा, '' मैं निजी तौर पर बहुत परेशान हूँ क्योकि इस सिटीजन लॉ की वजह से पूरा देश रो रहा है, पूरा देश जल रहा है। सरकार को ये नहीं दिख रहा तो ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है''।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुकेश कहते है कि,  ''इस कानून के खिलाफ हमारे नौजवान बच्चे सड़क पर उतर आये है, तो कम से कम सरकार को इस पर गौर करना चाहिये। इस विषय को गंभीरता से देखना होगा। इस लॉ मे क्या सुधार करना है वो मुझे नहीं पता हम मनोरंजन करना जानते है, इस लॉ मे सुधार सरकार को करना है ये उनका काम है''।

बॉलीवुड के कई लोग इस 'सिटीजन लॉ' के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा चुके है जैसे: फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप, सुशांत सिंह, हुमा कुरैशी,शबाना आज़मी, स्वरा भास्कर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, जावेद जाफरी और अदिति राव हैदरी।

बेहरहाल मुकेश भट्ट हमेशा समाज के लिए बात करते आये है। उनके दवारा प्रोड्यूस कि गयी फिल्मो मे भी कई बार इसका जिक्र मिलता है जैसे:  'सिटी लाइट' और 'बेगम जान' ये वो फिल्मे है जो सरकार और समाज को एक आयना दिखाती है।

Leave a Comment

OPEN IN APP