'सिटीजन लॉ'  के खिलाफ नारे लगाती नज़र आयी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर।

'सिटीजन लॉ' के खिलाफ नारे लगाती नज़र आयी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर।

'सिटीजन लॉ' के खिलाफ नारे लगाती नज़र आयी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर।

'सिटीजन लॉ' ( CAA - सिटीजनशिप  अमेंडमेंट  एक्ट) के प्रोटेस्ट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बिल के  खिलाफ नारे लगाती नज़र आयी।

19 दिसम्बर मुम्बई मे बॉलीवुड के साथ साथ आम जनता ने भी सिटीजन लॉ के खिलाफ प्रोटेस्ट जुलुस निकला था। इस मौके पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जमकर इस लॉ के विरोध मे बात की।

उन्होंने मंच से देश कि जनता और वहां मौजूद लोगों से कहा, '' हम भले ही अलग अलग स्टेट से हो, अलग अलग भाषाएं बोलते हो पर हम सब इस देश के निवासी हैं। आज यहाँ इतने सारे लोगों को देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही हैं। पिछले कुछ सालों से ऐसा लग रहा था जैसे हमारा देश खो गया हो, पर आज यहाँ आप सब को देखकर ऐसा लग रहा हैं की पुराना इंडिया ज़िंदा हो गया हैं। आप सब मेरे साथ नारा लगाओ  'हल्ला बोल'  ''।

आगे स्वरा ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण विरोध करने की बात कही,  उन्होंने कहा, '' ये धरती हमारी हैं। हमें ये 'सिटीजन लॉ'  बरदाश्त नहीं हैं,  इसका विरोध हमें शांतिपूर्ण तरीके से करना हैं, जैसा की हम कर रहे हैं ''।

इस प्रोटेस्ट मे स्वरा भास्कर के साथ - साथ बॉलीवुड से कई लोग मौजूद थे जैसे फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप, सुशांत सिंह राजपूत, हुमा कुरैशी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, जावेद जाफरी और अदिति राव हैदरी।

बेहरहाल लोग अब खुल कर इस 'सिटीजन लॉ' का विरोध कर रहे हैं, जो मौजूदा सरकार के कानो तक अपनी बात को पहोचाने के लिये शायद काफी हो।

Leave a Comment

OPEN IN APP