हैप्पी बर्थडे लिटिल टिम टिम- सारा अली खान

हैप्पी बर्थडे लिटिल टिम टिम- सारा अली खान

हैप्पी बर्थडे लिटिल टिम टिम- सारा अली खान

एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का आज तीसरा बर्थडे है। तैमूर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाये रहते है। तैमूर के बर्थडे पर सारा ने तैमूर को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर बहुत ही क्यूट सी फोटोज शेयर कर की है।

सारा ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई तैमूर के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पिस्ट बर्थडे लिटिल टिम टिम #मुंचकिन #क्यूटीपाई #बर्थडेबॉय।"

सारा द्वारा शेयर की गई फोटोज बहुत ही प्यारी है, और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों की फोटो को काफी पसंद कर रहे है।

फोटो में सारा नन्हें तैमूर को कभी खाना खिलाते नजर आ रही है तो कभी उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रही है।

तैमूर के बर्थडे पर सैफ और करीना ने एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें परिवार के साथ बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स भी शामिल थे। तैमूर के बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वही वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म कुली नंबर वन में नजर आएंगी। फिल्म में सारा के अपोजिट वरुण धवन दिखाई देगें। फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है।

Leave a Comment

OPEN IN APP