लव रंजन की नेक्स्ट फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी

लव रंजन की नेक्स्ट फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी

लव रंजन की नेक्स्ट फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है। लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "इट्स ऑफीशियल: लव रंजन की नेक्स्ट फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एकसाथ (फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नही है). ... प्रोड्यूज्ड बाई लव रंजन और अंकुर गर्ग..... 26 मार्च 2021 रिलीज।"

वही लव फिल्म्स के ऑफीशियल हैंडल ने भी ट्वीट कर लिखा, "लव रंजन की नेक्स्ट फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एकसाथ। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी।"

फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नही आयीं है, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे।

इसके अलावा श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन, नोरा फतेही और प्रभु देवा भी नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

वही लव रंजन के द्वारा प्रोड्यूस की जा रही दो फिल्में "जय मम्मी दी" और "छलांग" 2020 की जनवरी में रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment

OPEN IN APP