हमे पर्यावरण के प्रति ज्यादा गंभीर होना पड़ेगा - मौनी रॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय का कहना है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति और ज्यादा गंभीर होना पड़ेगा।
१८ दिसम्बर मुम्बई मे, आई. डी. एफ. सी बैंक के दवारा 'ट्रीपब्लिक' नामक इवेंट रखा गया था, जिसके तहत २५,००० पेड़ो को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस खूबसूरत पहल को सपोर्ट करने एक्ट्रेस मौनी रॉय यहाँ आयी थी।
मीडिया से बातचित के दौरान मौनी रॉय ने पर्यावरण को बचाने कि अपील की, उन्होंने कहा, '' हमें पर्यावरण के प्रति गंभीर और ज्यादा से ज्यादा जागरूक होने की जरुरत है। हम सब जानते है कि कचरा नहीं फैलाना चाहिए, पेड़ नहीं काटने चाहिए, प्लास्टिक यूज़ नहीं करना चाहिए, फिर भी हम सब ये सभी चीज़ें करते है, जो बहोत खतरनाक है हमारे पर्यावरण के लिए''।
मौनी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, '' हमारा पर्यावरण हर दिन और ज्यादा गन्दा होता जा रहा है। दिल्ली जैसे शहर मे लोग मास्क लगा कर सांस ले रहे है, सोचिये हम किस दिशा मे बढ़ते जा रहे है। हमे खुद को और अपने बच्चो को ये सिखाना होगा की पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ी साफ़ पर्यावरण मे ज़िन्दगी जी पाये''।
बेहरहाल मौनी रॉय के दवारा कही गयी बातें सराहनीय है और यह एक खूबसूरत पहल है पर्यावरण को साफ़ रखने के लिये।