मुझे रणवीर कपूर का स्टाइल बहुत पसंद है- वर्धन पुरी

मुझे रणवीर कपूर का स्टाइल बहुत पसंद है- वर्धन पुरी

मुझे रणवीर कपूर का स्टाइल बहुत पसंद है- वर्धन पुरी

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "ये साली आशिकी" से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर वर्धन पुरी का कहना है कि उन्हें रणवीर कपूर का स्टाइल बहुत पसंद है।

एक्टर वर्धन पुरी बुद्धवार को मुंबई में आयोजित लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स के चौथे एडिशन के रेड कार्पेट पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।

अपने फेवरेट स्टाइलिश के बारे में बात करते हुए वर्धन ने कहा, "मुझे रणवीर कपूर का स्टाइल बहुत पसंद है। मेरे हिसाब से रणवीर बहुत ही स्टाइलिश है। रणवीर मेरे स्टाइल इंस्पायरेशन है। मुझे शाहरुख सर का भी स्टाइल पसंद है, और सलमान भाई का स्टाइल भी कुछ अलग ही है तो मुझे उनका स्टाइल भी पसंद है।"

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स फंक्शन के बारे में बात करते हुए वर्धन ने कहा, "पहली बार मैं इस अवॉर्ड फंक्शन में आया हूं, तो बहुत ही स्पेशल महसूस हो रहा है। ये मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड है। मैं फैशन विक्टिम नही हूं, मैं स्टाइल में विश्वास करता हूँ। मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है कि मैं यहां आया हूं। बहुत ही ग्रेट फीलिंग है।"

एक्टर वर्धन पुरी अमरीश पुरी के पोते है। वर्धन ने फिल्म "ये साली आशिकी" से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। फिल्म में उनके अपोजिट शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आयीं थी। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।

Leave a Comment

OPEN IN APP