स्ट्रीट डांसर 3 डी से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी से नोरा फतेही का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने से पहले एक-एक कर सभी कैरेक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर कर रहे हैं। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने के बाद मेकर्स ने अब नोरा फतेही का भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने नोरा फतेही का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "नोरा फतेही...'स्ट्रीट डांसर 3 डी' का नया पोस्टर...18 दिसम्बर को ट्रेलर रिलीज होगा...डायरेक्टेड बाई रेमो डिसूजा...24 जनवरी 2020 को रिलीज।"

वरुण धवन ने भी नोरा फतेही के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "है गर्मी, नोरा फतेही, 18 दिसंबर को ट्रेलर आउट।"

जैसा कि हम सभी जानते है कि नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। यकीन है कि फिल्म में हमें उनका जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। सॉन्ग जैसे 'एक तो कम जिंदगानी' और 'दिलबर-दिलबर' में उनके डांस मूव्स के लाखों लोग दीवाने है।

फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभु देवा, केरोलीन विल्डे, पुनीत पाठक, धर्मेश और शक्ति मोहन जैसे कई बेहतरीन डांसर्स भी नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी डांस फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है।

स्ट्रीट डांसर 3 डी का डायरेक्शन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Comment

OPEN IN APP