स्ट्रीट डांसर 3 डी से प्रभुदेवा का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी से प्रभुदेवा का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी से प्रभुदेवा का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया

स्ट्रीट डांसर 3 डी से वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के बाद मेकर्स ने अब प्रभु देवा का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने प्रभुदेवा का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "प्रभु देवा...'स्ट्रीट डांसर 3 डी' का नया पोस्टर...18 दिसम्बर को ट्रेलर रिलीज होगा...डायरेक्टेड बाई रेमो डिसूजा...24 जनवरी 2020 को रिलीज।"

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने भी प्रभुदेवा के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रभुदेवा अपने बेहतरीन डांस परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। पोस्टर में भी उन्होंने डांस का एक दमदार पोज दिया है।

फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही, प्रभु देवा, केरोलीन विल्डे, पुनीत पाठक, धर्मेश और शक्ति मोहन जैसे कई बेहतरीन डांसर्स भी नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म इंडिया की अबतक की सबसे बड़ी डांस फिल्मों में से एक है।

स्ट्रीट डांसर 3 डी का डायरेक्शन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Comment

OPEN IN APP