अपने कठिन प्रयासों से असम का पुन:निर्माण कर रहे हैं सिंगर पापोन
एक रिस्पांसिबल सिटीजन और टैलेंटेड आर्टिस्ट पापोन ने यह साबित कर दिया कि वह एक कितने अच्छे इंसान है, और जरूरत के समय में, अपना कांट्रीब्युशन देकर यह भी प्रूफ कर दिया कि अपना योगदान देने से वो कतराते नहीं है।
इस साल असम बाढ़ से बहुत बुरी तरह से प्रभावित है। बाढ़ की वजह से असम में प्रॉपर्टी, लाइव स्टॉक, इंफ्रास्ट्रक्चर, वाइल्ड लाइफ और कई ज़िंदगिओं को काफी नुकसान हुआ है। जहां बड़े सैलिब्रिटी ने अपने फैंस को असम के लिए डोनेट करने को कहा हैं, वही सिंगर पापोन ने एक वायरल कैम्पेन "#ForAssam" शुरू किया, जहां वह अपने नए आर्टिस्ट के साथ परफॉर्म करते हैं और असम फ्लड रिलीफ फंड के लिए धन इकट्ठा करते हैं।
वायरल कैम्पेन “#ForAssam” ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा किया है।
अदिति सिंह शर्मा, शिल्पा राव, बेनी दयाल, अक्षरी काकर, नीती मोहन, ऋचा शर्मा, विशाल डडलानी और शेखर रवजियानी जैसे बॉलीवुड आर्टिस्ट के टैलेंटेड बंच ने म्युजिक की सहायता से, सिंगर्स पैपॉन के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित असम को रिबिल्ड करने में मदद की।
असम में जन्मे और पले-बढ़े सिंगर पापोन का यह एक सराहनीय कॉट्रीब्युशन है। पूरी म्युजिक फैटर्निटी बाढ़-प्रभावित असम के साथ है, और पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखती है, और सिंगर का सपोर्ट भी करती है।