प्रियंका चोपड़ा ने पिता के जन्मदिन पर लिखा एक इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पिता के जन्मदिन पर लिखा एक इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पिता के जन्मदिन पर लिखा एक इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपडा़ ने अपने पिता के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 2013 में कैंसर के कारण प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रियंका अधिकतर ही सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता का एक वीडियो अपलोड कर लिखा, "हर साल इस दिन मैं और सिड आपको सरप्राइज देने के तरीके ढूंढते थे...लेकिन हम कभी नहीं कर पाए... आप हमेशा सब जान लेते थे...तो मैं उम्मीद करती हूं आप जहां भी हैं, आप जानते हैं कि आप हर दिन हमारे साथ होते हैं। मैं जो भी करती हूं, मैं आपके बढ़ावे के बारे में सोचती हूं... मैं जो भी फैसला लेती हूं, मैं आपकी सहमति पूछती हूं...मेरे साथ जो भी होता है, आपके आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हैप्पी बर्थडे डैड। काश आप यहां हर दिन होते... वी लव यू।

P.S.- बैकग्राउंड सॉन्ग मेरे डैड का फेवरेट है... जो वह हमेशा मां के लिए गाते थे।"

वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन्स के लिए भारत आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। शोनावी बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। प्रियंका बॉलीवुड में आखिरी बार प्रकाश झा कि फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आईं थी।

Leave a Comment

OPEN IN APP