प्रियंका चोपड़ा जोनस को उम्मीद है उनकी #अनफिनिश्ड स्टोरी सबको पसंद आएगी

प्रियंका चोपड़ा जोनस को उम्मीद है उनकी #अनफिनिश्ड स्टोरी सबको पसंद आएगी

प्रियंका चोपड़ा जोनस को उम्मीद है उनकी #अनफिनिश्ड स्टोरी सबको पसंद आएगी

न्यूज़ हेल्पलाइन - 10 फरवरी, 2021

प्रियंका चोपड़ा जोनस बहुतो के लिए इंस्पिरेशन है। उनकी ज़िन्दगी एक जीता जागता उदहारण है की अगर इंसान मेहनत और डेडिकेशन के साथ आगे बढ़ता रहे तोह उसके लिए कोई काम नामुमकिन नहीं होता। उनकी अचीवमेंट की लम्बी लिस्ट में अब एक और उपलब्धि बढ़ गयी है और वह अब एक पब्लिश्ड ऑथर भी बन गयी है। प्रियंका की मेमॉयर #अनफिनिश्ड फाइनली रिलीज़ हो गयी है और अब लोग उन्हें और बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

प्रियंका ने अपनी किताब के रिलीज़ के बाद एक वीडियो के माध्यम से अपने फैंस का धन्यवाद दिया और लिखा, "उन सबको धन्यवाद जो मेरी पहली किताब को पढ़ने का चांस दे रहे है। मुझे आशा है की आप सबको मेरी #अनफिनिश्ड स्टोरी पसंद आएगी।

इस वीडियो में, हम प्रियंका को बात करते हुए सुन सकते है जहाँ वह बता रही है की कैसे क्वारंटाइन के दौरान उनकी ज़िन्दगी पहली बार इतने सालो में थमी थी। उस वक़्त उन्होंने इस किताब को लिखने का फैसला लिया। उन्होंने बताया की इस किताब को लिखते हुए वह अपने आप और अपनी राइटिंग के साथ सच्ची रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है की उनके फैंस इस फर्स्ट टाइम ऑथर को चांस देंगे और उनकी किताब को खुले दिल और दिमाग के साथ पढ़ेंगे।

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपनी बुक को प्रोमोट करने में व्यस्त थी। वह अभी लंदन में रह रही है जहाँ से वह सोशल  मीडिया के माध्यम से सबके संपर्क में है। उनके पति निक जोनस ने भी अपनी बीवी को बहुत ही क्यूट मैसेज के साथ बधाई दी।

वर्कफ़्रंट पर, प्रियंका अब जल्दी ही 'द मैट्रिक्स 4 ' में नजर आएँगी जो मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म है। इसके साथ साथ उन्होंने अभी हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूट ख़त्म की थी ।

Leave a Comment

OPEN IN APP